ख़बरें अभी तक। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पूत्र मोह की बात करते वक्त ये भूल गए कि साथ में उनकी मां भी बैठी है। उन्होंने कहा वंशवाद और राष्ट्रवाद का विरोध करना कांग्रेस के पतन का कारण बन गया।
सत्ती ने कहा ये अच्छा है कि राहुल गांधी को अहसास हो गया है, वंशवाद ही कांग्रेस के पतन का कारण है. वहीं सत्ती ने कांग्रेस के पतन के कारण का जिक्र करते हुए कहा कि वंशवाद, भ्रष्टाचार, राष्ट्रवाद का विरोध ही कांग्रेस के पतन का असली कारण है।