जानिए, लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

ख़बरें अभी तक। 23 मई को आए लोकसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला। नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में BJP ने इतिहास रचा। और मोदी देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने,जिसने पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 282 सीटें प्राप्त हुई थीं, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 303 सीटों पर विजय प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा था। भाजपा के नेतृत्व में NDA को 352 सीटें प्राप्त हुई हैं।

जानिए, किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

  • भारतीय जनता पार्टी – 303
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 52
  • द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 23
  • तृणमूल कांग्रेस – 22
  • युवजन श्रमिक रयुतु कांग्रेस पार्टी – 22
  • शिवसेना – 18
  • जनता दल (यूनाइटेड) – 16
  • बीजू जनता दल – 12
  • बहुजन समाज पार्टी – 10
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति – 9
  • लोक जन शक्ति पार्टी – 6
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी – 5
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) – 3
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
  • जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस – 3
  • तेलेगु देशम – 3
  • आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – 2
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया – 2
  • शिरोमणि अकाली दल – 2
  • आम आदमी पार्टी – 1
  • AJSU पार्टी – 1
  • आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1
  • आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – 1
  • जनता दल (सेक्युलर) – 1
  • झारखण्ड मुक्ति मोर्चा – 1
  • केरल कांग्रेस (M)  – 1
  • मिज़ो नेशनल फ्रंट  -1
  • नागा पीपल्स फ्रंट – 1
  • नेशनल पीपल्स पार्टी – 1
  • नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी – 1
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1
  • सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा – 1
  • अन्य – 8