झमाझम बारिश ने लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत पहुंचाई

खबरें अभी तक। उत्तर भारत में पड़ रही लगातार भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था लोकिन मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है आज सुबह से ही लगातार बरसात ने मौसम सुहावना कर दिया है।  खासकर सुबह की सैर करने वाले लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया साथ ही मौसम में ठंडक महसूस की गई।

बढ़ती गर्मी के चलते लोग ज्यादातर अपने घर में रहना पंसद करते है। कहीं बाहर जाना पसंद नहीं करते। लेकिन आज लोग उगते सुरज के साथ मौसम का लुफ्त उठा रहे है। मौसम काफी आकर्षक और सुहावना है।