इस गणतंत्र दिवस 20 साल बाद राजपथ पर दिखेंगी बर्फीली सैन्य चौकियां

खबरें अभी तक। गणतंत्र दिवस की परेड इस साल कई मायनों में दिलचस्प होगी। भारत की ताकत की झलक जब राजपथ से गुजरेगी तो दुश्मन देश में भारत का लोहा मानने पर मजबूर हो जाएगा। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर आसियान देशों के 10 प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। भारत और आसियान की दोस्ती की मिसाल पड़ोसी राज्य चीन और पाकिस्तान को भी सोचने पर मजबूर कर देंगी। इसके अलावा पहली बार बीएसएफ की महिला बाइकर भी परेड का हिस्सा होंगी।

आइटीबीपी की झांकी में चीनी सेना को भी दर्शाया जाएगा

जम्मू-कश्मीर के बर्फीले कराकोरम पास से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जेछाप ला तक के 3488 किमी लंबे बार्ड की निगरानी करने वाली आइटीबीपी (इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस) की परेड जब राजपथ पर निकलेगी तो अनूठा नजारा सामने होगा। स्नो स्कूटर्स पर निकाली जाने वाली परेड में बर्फीली चौकियों का दृश्य दिखेगा, तो चीनी सेना का भी दीदार होगा। जांबाज जवान उन चुनौतियों को झांकी में दर्शाएंगे जिनसे वो दो-चार तो होते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारते। पांच राज्यों में देश की सीमा की रक्षा करने वाली आइटीबीपी दुर्गम इलाकों में रहकर दुश्मन की सेना का सामना करती है। जो कैनवास झांकी का हिस्सा होंगे, उनमें इसे दर्शाया जाएगा। राजपथ पर निकलने वाली परेड में आखिरी बार आइटीबीपी की झांकी 1998 में शामिल हुई थी। जवान 26 जनवरी को ‘हम सरहद के सेनानी’ का जयघोष करते हुए निकलेंगे। इसे सोनू निगम ने आवाज दी है।

पहली बार बीएसएफ की महिला बाइकर दिखाएंगी खतरनाक स्टंट

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार पुरुष नहीं बल्कि बीएसएफ की महिला बाइकर्स खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। दिल्ली के राजपथ पर हर साल पुरुष जवान हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं लेकिन इस बार महिलाओं अपना दमखन दिखाएंगी। 26 जनवरी को राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल की 113 महिला बाइकर्स 350 सीसी की 26 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कलाबाजी में कौशल और साहस का परिचय देंगी।