श्रीलंका में आत्मघाती हमले के बाद नही थम रही सांप्रदायिक हिंसा, देश भर में लगा कर्फ्यू

खबरें अभी तक: खबर है कि श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद से भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलने पर रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में 6 घंटे की कर्फ्यू लगा दिया। बता दें कि इस हमले में तकरीबन 260 लोग मारे गए थे। पुलिसअधिकारी ने कहा बताया कि आज रात 9 बजे से कल सुबह 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही सेना प्रमुख महेश सेनानायक ने बताया है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है।

सेना प्रमुख ने आगे बताया कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो सेना उसे देखते ही गोली मार देगी। इससे पहले दिन में प्रशासन ने सामुदायिक हिंसा के बाद उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के चार शहरों कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद फिर कल सवेरे चार बजे तक के लिए लगा दिया है। वही बाद में हिंसा फैलने पर पूरे उत्तर और पश्चिम प्रांत में कर्फ्यू लगा दिय गया है।

वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी खासकर करुनेगला जिले में अशांति फैलने के बाद लोगों से शांति की अपील की है। श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी फिर प्रतिबंध लगा दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि देश में 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इन हमलों के बाद से ही देश में हिंसा की घटनाएं बढी हैं।