अर्धशतक बनाया पुजारा ने और अफ्रीकी बोर्ड ने फोटो लगाई अश्विन की

खबरें अभी तक। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने शानदार अर्धशतक जड़ टीम इंडिया को काफी हद तक संकट से उबारने का काम किया। हालांकि पहले दिन विकेटों के पतझड़ के बीच दीवार बनने की कोशिश करने वाले चेतेश्वर पुजारा को निराशा हाथ लगी और फिफ्टी जड़ते ही चलते बने। पुजारा ने 173 गेंदों में 50 रन पूरे किए। ये उनके टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था। पुजारा ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भारतीय पारी को ढहने से बचा नहीं पाए। हालांकि इसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भारत के इस सबसे भरोसेमंद टेस्ट प्लेयर को नहीं पहचान पाया।   दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पुजारा के अर्धशतक पूरा होने की जानकारी से जुड़े ट्वीट में रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर लगा दी। जिसके बाद पुजारा के फैंस ने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की जमकर खिंचाई कर दी।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पुजारा के अर्धशतक पूरा होने की जानकारी से जुड़े ट्वीट में रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर लगा दी। जिसके बाद पुजारा के फैंस ने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की जमकर खिंचाई कर दी।

एक अन्य यूजर ने लिखा- एक ऑफिशियल क्रिकेट बोर्ड का सबसे खराब ट्वीट, आपके आखों को क्या हो गया..?