सैम पित्रोदा ने 1984 के दंगे पर दिया विवादित बयान, अमित शाह ने ट्वीट कर दिया जवाब

खबरें अभी तक: हाल ही में खबर आई है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगे को लेकर विवादित बयान देकर बुरे फंस गए है।

आपको बता दें कि गुरुवार को धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे सैम पित्रोदा से मीडिया ने जब सिख दंगों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब मे कहा कि अब क्या है 84 का, आपने क्या किया पांच साल में, उसकी बात करिये, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार देने के लिए वोट दिया गया था। आपको 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट दिया गया था, आपने वो भी नहीं किया. आपने कुछ नहीं किया, इसलिए आप यहां-वहां गप्प लगाते हैं।

जिसके पलटवार में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट किया और शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा जिसमें लिखा कि देश मर्डरर कांग्रेस को उसके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेगा’। धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यक्रम में सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी को मौजूदा समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रह है। राजीव गांधी के समय ऐसा नहीं था। मोदी में हिम्मत है तो वह राहुल से डिबेट करें। पित्रोदा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस तीन सीटें जरूर जीतेगी।