रामलाल ठाकुर ने भाजपा के गढ़ कुटलैहड़ में किया प्रचार, भाजपा पर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। जैसे जैसे चुनाव अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे नेताओं की जुबान से आरोपों के तीर तीखे होते जा रहे हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राम लाल ठाकुर ने भी प्रचार अभियान के तहत बीजेपी पर तीखे प्रहार किये।

ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा में करीब 20 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया, प्रचार के दौरान रामलाल ठाकुर ने प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री बनने से कद नहीं बढ़ने की बात कही। उन्होंने जयराम की भाषा ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपना कद देखकर बयानबाज़ी करने की नसीहत दी।

राम लाल ठाकुर ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाते हुए केवल कांग्रेस पर ही डंडा चलाने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर पर कर्मचारियों पर दवाब डालकर और धमकी देकर प्रचार किये जाने और वोट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे आचार संहिता का उलंघन बताया।

कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के कांग्रेस के अब वोट कटुआ होने पर कटाक्ष करते हुए पहले उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अब अनुराग ठाकुर के कटुआ होने की बात कही।