CBSE ने 12वीं के नतीजों का किया ऐलान, 83.4 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास

ख़बरें अभी तक। दिल्ली:12वीं के नतीजों का ऐलान हो चुका है। सीबीएसई ने एक साथ सभी 10 जोन के रिजल्ट घोषित कर दिए है। इस बार 83.4 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। परीक्षा में करीब 13 लाख स्टूडेंट बैठे थे। पिछली बार के मुकाबले इस बार नतीजे काफी पहले आ गए हैं। वहीं इस बार त्रिवेंद्रम रिजन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। इस रिजन के 98.2 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।

दूसरे स्थान पर 92.93 प्रतिशत के साथ चेन्नै रीजन है, वहीं दिल्ली रिजन 91.78 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। केंद्रीय विद्यालयों के 98.54 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों के 500 में से 499-499 नंबर हैं। दूसरे पायदान पर भी 3 लड़कियां संयुक्त रूप से हैं। ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या और जिंद (हरियाणा) की भव्या 498 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहीं।

पिछले साल की तरह ही इस बार भी लड़कियां अव्वल रही हैं। 88.70 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की है, वहीं 79.4 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। ट्रांसजेंडर्स का पासिंग परसेंज 88.49 है। वहीं आप bse.nic.in और cbseresults.nic.in के साथ-साथ results.gov.in पर भी रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।