देशभक्ति की फिल्में है मशहूर लेकिन वोट डालने से क्यों हिचकिचाए अक्षय

खबरें अभी तक: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मद्देनजर सोमवार को कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया तो वहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार का वोट ना देना ये बात लोगो को हजम नहीं हो रही है। अक्षय ने बीते कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ‘‘गैर -राजनीतिक’’ साक्षात्कार लिया था। बावजूद इसके उनका वोट ना देना लोगों को बहुत अटपटा लग रहा हैं। जैसे आप सभी जानते है कि अक्षय अक्सर देशभक्ति, देशहित से जुडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

वहीं अक्षय कुमार के जनसम्पर्क अधिकारी से भी अभिनेता के वोट डालने संबंधी जानकारी मांगी गई लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता होने की खबरें भी हमेशा चर्चा का विषय रही हैं।

लेकिन उनकी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने जुहू में बनाए गए मतदान केन्द्र में वोट डाला है। इस दौरान उनके साथ अक्षय मौजूद नहीं थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय को लेकर टिप्पणियां की जा रही हैं। जिसमें उनकी देशभक्ति सहित उनकी नागरिकता के संबंध में कई कटाक्ष किए जा रहे हैं।

वहीं आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। जिसके चलते एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सभी बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पोलिंग बूथ पर लाइनों में खड़े नजर आए। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंबई की 6 सीटों के लिए वोटिंग हुई है।  उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं।