भाजपा को मिला सन्नी दियोल के ढाई किलो के हाथ का साथ

खबरें अभी तक: आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लग ही गया। हाल ही में बॉलीवुड स्टार सन्नी दियोल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सनी दियोल को भाजपा में शामिल कराया। ऐसे कयास तब से लगाए जा रहे थे, जब सन्नी की BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ फोटो Viral वायरल हुई थी। इतना ही नही बल्कि चर्चा ये भी हैं कि सनी दियोल गुरदासपुर से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है।

इस दौरान पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सन्नी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्हीं से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला कांग्रेस बनाम शिअद-भाजपा गठबंधन के बीच होता रहा है। इसी को लेकर बड़ी बेसब्री से BJP के उम्मीदवार का इंतजार किया जा रहा है। वहीं प्रत्याशी घोषित न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी देखने को मिल रही है।

भाजपा किसी भी स्थिति में गुरदासपुर सीट को अपने नाम करना चाहती है। लेकिन वहीं विनोद खन्ना की राजनीतिक विरासत को प्रगति देने के लिए अभी भाजपा को उनका राजनीतिक वारिस नहीं मिल रहा था। इसी के चलते सन्नी दियोल के भाजपा में शामिल होने से यह तकरीबन तय किया जा चुका हैं कि वह गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।