आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन:  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी।

मकर: पड़ोसी, भाई या किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।