आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: शुक्रवार को आपको अपने अंदर जागरुकता लानी होगी। यह समय है फिर से वापसी करने का। आत्मशक्ति को पहचानना होगा। कोई भी कार्य करने से पहले सावधनी रखें। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।

वृष: आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप अपने खुद के ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आयेगा।

मिथुन: अपने पुराने कार्यों का आंकलन करना होगा। फैसले लेने से पहले सोचें। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुचने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। अपने कार्यों को बैलेंस कर चलें। धार्मिक कार्यों में अपनी रूचि रखें और अपने से बड़ों का आदर करें।

कर्क: शुक्रवार आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए कर्म की यात्रा भी पूरी हो सकती है। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन खरीदने और यात्रा के योग हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने की उम्मीद जागेगी।

सिंह: आप अपने कार्य में सावधान रहेंगे, आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं। स्वभाव से आप चतुर, बहादुर हैं।

कन्या: आपको कोई नई सफलता मिल सकती है, आपको कई लोगों का रोल मॉडल बनने के लिए काम करना होगा। आप मुखिया का किरदार अच्छी तरह से निभा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके किसी पुराने काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।

तुला: शुक्रवार आपके लिए खुशियों और समृद्धि से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में समृद्ध होने के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। रिशतों में सुधार होगा और नई ताजगी का अनुभव होगा। जो आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

वृश्चिक: चाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आप हारा हुआ महसूस करेंगे। जरुरी कार्य टाल दें। शुक्रवार को किस्मत को मत अजमाएं।

धनु: शुक्रवार आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। आपके विचार उदार प्रकृति के होंगे। अपने सहयोगी से बचकर रहें। इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। कार्य में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत साबित होंगे। अपने आप को उदासी से दूर रखें।

मकर: आपको बहुत सी चीजों का अफसोस होगा। अपने मन की शक्ति को मजबूत करें। नुकसान होने के योग हैं, नुकसान का ज्यादा दुख ना मनाएं, भरपाई के पूरे योग है। कार्ड की सलाह है, सावधान रहें। शादी से संबंधित बाधा से छुटकारा मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में अगर दरार है तो दूर हो सकती है।

कुंभ: शुक्रवार को यात्रा के योग हैं। नई यात्रा की शुरू हो सकती है। कार्ड की सलाह है, जल्दबाजी ना करें, जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते है। इसलिए सावधानी बरतें। आप व्यवहार से उदार होंगे, दयाभाव आपके अंदर ज्यादा होगी। पुण्यों के काम आप कर सकते हैं।

मीन: शुक्रवार को आपको प्रकृति से जुड़े कार्य करने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप पूरे जोश में रहेंगे।