त्रिपुरा में आईपीएफटी के उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

खबरें अभी तक: त्रिपुरा में भाजपा को दामन छोड़ इंडीजीनस पीपल्स फ्रंट त्रिपुरा (आईपीएफटी) के उपाध्यक्ष अनंत देब बर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ। इतना ही नही बल्कि उनके साथ पार्टी के चार अन्य मंडल अध्यक्ष व सचिव भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि आईपीएफटी भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। अनंता के मुताबिक वे नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हैं,लेकिन उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही थी।

वहीं देब वर्मा के मुताबिक यह अधिनियम जनजातियों के खिलाफ है। साथ ही आगे कहा कि पार्टी अध्यक्ष एनसी देब वर्मा में इतनी हिम्मत नहीं कि वे इसका विरोध कर सकें। वार्ता दे दौरान उन्होनें आगे बताया कि भाजपा को जनजातियों के वोट नहीं मिलने वाले है, कांग्रेस ही यहां दोनों संसदीय सीटें अपने नाम कर पाएंगी।