इस बार गणतंत्र दिवस समारोह होने जा रहा है बेहद खास, ये है कारण

खबरें अभी तक। इस वर्ष भारत का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने जा रहा है आपको बात दे कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस एक अहम राष्ट्रीय पर्व है। और देश जल्द ही राजधानी दिल्ली में आयोजित खास परेड के इंतजार में हैं। दरअसल इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर पहली बार एक साथ 10 देशों के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

दरअसल इसके पीछे सरकार की सोच अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि मजबूत करना है। ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों को भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। अभी तक सिर्फ एक या दो ही राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया जाता रहा है। जिन 10 देशों को न्यौता भेजा गया है उनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं। इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

Thai Prime Minister Prayut Chan-o-cha

थाईलैंड पीएम जनरल प्रयुत चान-ओ-चा
आपको बता दे कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा गणतंत्र दिवस परेड पर भारत के मुख्य अतिथियों में से एक हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा के बाद दूसरे थाई प्रधानमंत्री हैं। जो गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेंगे। वह 2012 में भारत की मुख्य अतिथि थी।

Aung San Suu Kyi

आंग सान सू की

आंग सान सू की पहली बार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। हालांकि उन्होंने भारत से ही शिक्षा ग्रहण की है। वह दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक हैं।

Lee Sean Loong

ली सियन लूंग
प्रधानमंत्री ली सियन लूंग सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री ली से पहले साल 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग भी समारोह में आ चुके हैं।

Cambodian Prime Minister Hun Sen

कंबोडिया पीएम हुन सेन

कंबोडिया के पीएम हुन सेन भी आएंगे। उनसे पहले किंग नोरोडोम 1963 को भारत आए थे

President Joko Widodo of Indonesia

 इंडोनेशिया राष्ट्रपति जोको विडोडो
इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष को तीसरी बार भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला है। उनसे पहले 1950 में राष्ट्रपति सुकर्णो और साल 2011 में राष्ट्रपति सुसीलो बामबांग युधोयोनो आए थे।

Malaysian Prime Minister Najib Razak

नजीब रजाक
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक भी 10 मुख्य अतिथियों की सूची में हैं। प्रधानमंत्री रजाक की यह दूसरी भारत यात्रा होगी।

Philippine President Drigo Dutter

फिलीपींस राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते
फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते को निमंत्रण दिया गया है। वह भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले पहले फिलीपींस के नेता होंगे।

Brunei Sultan Hassanal Bolkiah.jpg

गुयेन शुआन फुक
प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक वियतनाम से दूसरे नेता हैं जो गणतंत्र दिवस समारोह में भारत आएंगे। उन से पहले साल 1989 में जनरल सेक्रेटरी गुयेन लिन्ह भी भारत आ चुके हैं।

Nguyen Shuwan Fuk

थॉन्गलौन सिसोलिथ

लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ का नाम भी 10 मुख्य अतिथियों की सूची में है। लाओस से वह पहले प्रतिनिधि होंगे जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

Prime Minister Thongloun Sisoulith