छात्राओं से संवाद के दौरान प्रियंका ने कुछ इस तरह दिए जवाब

खबरें अभी तक: हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार की तुलना राजशाही से करने पर भाजपा की निंदा की है। साथ ही खुलासा करते हुए कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने राजशाही वाली सुविधाओं से परिवार को मुक्त रखा था। प्रियंका गांधी इस दौरान सनबीम पब्लिक स्कूल में छात्रओं से संवाद कर रही थी।

बता दें कि वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महाराजाओं को दी जाने वाली सुविधाओं से अपने परिवार को हमेशा दूर रखा था। वहीं संवाद सत्र में भाग लेने वाले एक कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा कि एक छात्रा ने प्रियंका से पूछा कि भारत के भविष्य के बारे में उनका सपना क्या है।

जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लिए उनका ‘भावनात्मक सपना  है। एक ऐसे भारत को देखने का सपना, जहां कोई किसी से यह न पूछे कि उसका धर्म क्या है। हिंदुत्व, ईसाइयत, इस्लाम या किसी अन्य धर्म के बारे में कोई सवाल न करे।