प्रियंका का आज अयोध्या दौरा, हनुमानगढ़ी मंदिर में भी करेंगी दर्शन

खबरें अभी तक: पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी। साथ ही प्रियंका का आज हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम हैं। वहीं प्रियंका रोड शो भी करेंगी।

आपको बता दें कि तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम होना है। प्रियंका गांधी का रोड शो कुमारगंज से शुरू होगा। ये रोड़ शो अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा। हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी कर लिया है।

वहीं आपको बता दें कि कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं आदि स्थानों के रोड शो और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इतना ही नही बल्कि स्थलों के आयोजकों से भी बातचीत की गई।