Xiaomi Mi 9X की जानकारी हुई लीक ये होंगे इसके खास फीचर्स

खबरें अभी तक: Xiaomi  हाल में एक नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9X पर काम में लगा है। वैसे महज 3 महीनों में ही शाओमी ने ढेरों डिवाइसेज की लॉन्चिंग की है। इसमें Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Mi 9, Mi 9 SE, Redmi 7 और Redmi Go  जैसे बेस्ट फोन शामिल है।

वहीं जानकारी के मुताबिक अब कंपनी Mi 9 सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन Mi 9X पर काम में व्यस्त है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट- Weibo में शेयर किए गए पोस्ट में Mi 9X के खास फीचर्स लीक हो गए है।

लीक जानकारी के अनुसार यह फोन में डॉट ड्रॉप नॉच के साथ उपलब्ध होगा। फोन के बैक में ट्रिपल और फ्रंट में एक कैमरा दिया जाएगा। साथ ही प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड एंगल) और थर्ड कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में 32 मेगा पिक्सल का कैमरा होने की बात सामने आ रही है। वहीं इस फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर एड किया जाएगा। 19.5:9 रेश्यो और Full HD+ स्क्रीन होगा।

बता दें कि फोन 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले में मिलेगा। फोन का एकमात्र वेरिएंट 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में 3300mAH की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी कीमत CNY 1,699 (17,500 रुपये)  तक तय की जा सकती है।