प्रियंका का आज अमेठी दौरा, बूथ अध्यक्षों से करेंगी मुलाकात

खबरें अभी तक: यूपी में कांग्रेस की ऩईया पार कराने उतरी प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैली और रोड शो करने में व्यस्त चल रही हैं। वहीं प्रियंका आज अमेठी के दौरे पर हैं। बता दें कि पहले प्रियंका को आज अयोध्या जाना था लेकिन अब कार्यक्रम में फेरबदल के कारण दौरे की शुरुआत अमेठी से की जा ही है।

साथ ही प्रियंका दोपहर तकरीबन 1 बजे राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगी। जहां प्रियंका 1965 बूथ अध्यक्षों के साथ मिलेंगी। बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद शाम को प्रियंका अमेठी से रायबरेली के लिए निकलेंगी। इतना ही नही बल्कि मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कल प्रियंका कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी।