प्रियंका अब 27 मार्च नही, 29 मार्च को करेंगी अयोध्या का दौरा

खबरें अभी तक: खबर मिली हैं कि कांग्रेस पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का अयोध्या दौरा दो दिनों के लिए टाला गया है। वह 27 मार्च को नही बल्कि अब 29 मार्च को अयोध्या रवाना होगी। साथ ही बता दें कि पहले तय कार्यक्रम में प्रियंका को हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद रोड शो करना था। लेकिन वहीं रोड शो के कार्यक्रम में पहले भी कई बार फेरबदल किया जा चुके है।

साथ ही प्रियंका अयोध्या दौरे के एक दिन पहले 28 मार्च को अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करने वाली है।। बता दें कि अमेठी की सीट पर इस बार मुकाबला टक्कर का बताया जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी लगातार यहां सक्रिय रही हैं।