SUPER MOON 2019: कल रात आसमान में दिखेगा अलग ही नजारा

खबरें अभी तक: गुरुवार 21 मार्च को वसंत पूर्णिमा की रात्रि को आसमान का नजारा बेहद अनोखा व अलग होगा। बता दें कि ये नजारा पृथ्वी से चांद के रोजाना के मुकाबले ज्यादा करीब होने के कारण आकार में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। जानकारों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 19 साल बाद वसंत के पहले दिन ऐसा नजारा देखने को मिलने वाला है। वहीं आपको बता दें कि इसके बाद ऐसा नजारा साल 2030 में दिखने को मिलेगा। इसे super worm moon नाम दिया गया है। यह साल का तीसरा और आखिरी Supermoon है। इससे पहले यह 21 जनवरी और 19 फरवरी को दिखाई दिया था।

जबकि विश्व के कई देशों में इसका नजारा 20 मार्च की रात्रि में दिखने को मिलेगा। लेकिन भारत में यह 21 मार्च को नजर आएगा। साथ ही हर Supermoon  को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

वहीं Google ने आज इसे लेकर Google Doodle बनाया है। इसमें एक फूल खिला दिखाई दे रहा है। जो वसंत की शुरुआत का प्रतीक बताया जाता है।