कोरियोग्राफर धर्मेश ने डांस के जरिए गीता कपूर को दिया ट्रिब्यूट

खबरें अभी तक: कोरियोग्राफर धर्मेश ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस  से की थी। इस शो में गीता कपूर जज के रोल में नजर आईं थीं। गीता कपूर ने शो के दौरान धर्मेश का कई तरह से सपोर्ट किया था। धर्मेश इस बात को अभी तक नहीं भूले हैं। हाल ही में धर्मेश सोनी टीवी के शो सुपर डांसर चैप्टर थ्री  के सेट पर पहुंचे थे।यहां पर उन्होंने गीता कपूर को ट्रिब्यूट देते हुए तुझमें रब दिखता है, गाने पर डांस किया। अपने पुराने स्टूडेंट का ये डांस देखकर गीता कपूर भावुक हो गईं और रोने लगी।

आपको बता दें कि सोनी टीवी हाल ही ने शो से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। धर्मेश के फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। धर्मेश अब खुद भी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। वहीं धर्मेश आज भी अपने गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा को भूले नहीं हैं।