जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने की महिला SPO की हत्या

खबरें अभी तक: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वेहिल इलाके में शनिवार दोपहर संदिग्ध आतंकवादी ने एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला एसपीओ का नाम खुशबू जान है।

वहीं जम्मू-कश्मीर पूलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शोपियां जिले के वेहिल इलाके में गोलीबारी की है। इसी दौरान खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं जम्मू पूलिस ने आगे कहा कि हम इस आतंकी कृत्य की निंदा करते हैं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हमलावरों को तलाश करने की कोशिश जारी है।