ट्विटर पर प्रियंका का पहला ट्वीट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

खबरें अभी तक: सियासत रंग में रंगने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी अब ट्विटर पर भी सक्रिय हो गई हैं। 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका ट्विटर से जुड़ी थी। आपको बता दें कि गांधीनगर में कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला चुनावी भाषण देने के बाद बीते मंगलवार रात उन्होंने पहला ट्वीट किया।

ट्वीट में उन्होंने साबरमती का जिक्र करते हुए लिखा कि यहां सत्य का बसेरा है। वहीं दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी की एक सूक्ति साझा की। उन्होंने ट्वीट किया मुझे हिंसा से आपत्ति उठाता हैं। जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है  तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है। लेकिन इससे होने वाली हानि स्थाई होती है।

आपको बता दें कि रात 12 बजे तक उनके इस ट्वीट को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे और 3500 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया।