प्रियंका गांधी 14 मार्च से संभालेंगी प्रचार अभियान की कमान

खबरें अभी तक: हाल ही में खबर आई हैं कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 मार्च से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी लखनऊ से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन में भी भाग लेंगी। साथ ही बता दें प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी भी दी गई है।