हरियाणा: पिहोवा में अकाली दल की रैली में सुखबीर बादल को दिखाये गए काले झंडे

ख़बरें अभी तक। पिहोवा में हुई सुखबीर सिंह बादल की रैली जनचेतना रैली में कुछ लोगों ने काले झंडे दिखा कर बादल का विरोध किया। जब सुखबीर बादल जनसमूह को  सम्बंधित कर रहे तो कुछ युवकों ने काले झंडे लहराए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन लोगो को काबू किया और कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया।

वहीं पिहोवा रैली में दूरदराज से सिख समाज के लोगों ने भाग लिया। सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश सहित देश का बेड़ा गर्क कर दिया है जिसमें सुखबीर सिंह बादल अपनी रैली को संबोधित कर रहे थे उसी समय कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और सुखबीर सिंह बादल ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस के एजेंट हैं। जन चेतना रैली में उनके साथ बलविंदर सिंह भूंदड़, मनजिंदर सिरसा भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल द्वारा पेहवा में जनचेतना रैली का आयोजन किया गया था अबकी बार हरियाणा प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हुआ है इससे पहले अंबाला सिरसा में भी शिरोमणि अकाली दल ने अपनी रैली की थी आज उसी कड़ी में पिहोवा में रैली की गई।