हिमाचल: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद नितिन राणा का अंतिम संस्कार

ख़बरें अभी तक। किन्नौर के पूह के नमज्ञा डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हुए कांगड़ा के जवान नितिन राणा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रीट पहुंचा। सर्च ऑपरेशन के 18वें दिन शनिवार को जवान का शव ग्लेशियर से बरादम हुआ था।

जवान की शहादत के बाद उनके पैतृक गांव में माहौल गमगीन है। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे हैं। राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार हुआ।

शहीद को मुखाग्नि उनके छोटे भाई निखिल राणा ने दी। निखिल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। वे जैक राइफर में जम्मू में तैनात है। इस दौरान जयसिंहपुर के वर्तमान विधायक रविंद्र रवि और पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा मौजूद रहे।

बता दें कि किन्नौर के पूह में ग्लेशियर गिरने से 20 फरवरी को आर्मी के छह जवान दब गए थे। उसके बाद सर्च ऑपरेशन के 11वें दिन नालागढ़ और पश्चिम बंगाल के जवानों के शव बरामद हुए थे। वहीं अब 18वें दिन जवान नितिन राणा का शव मिला। अभी भी ग्लेशियर में 2 जवान लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।