उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो स्क्वायड ने मनचलों पर लगाम के लिए चलाया अभियान

ख़बरें अभी तक। बिजनौर के चान्दपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड ने मनचलों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न चौराहों व कॉलेजों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 12 मनचलों को पकड़ा। प्रदेश की योगी सरकार ने मनचलो पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।

कुछ दिन सक्रिय रहने के बाद एंटी रोमियो स्क्वायड दम तोड़ने लगा था और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने लगी थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्क्वायड के सर्किल प्रभारी चन्द्रवीर सिंह एसआई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान नगर के विभिन्न कॉलेजों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्य ने सिविल ड्रेस में कॉलेज के आसपास फव्तिया कस रहे थे। पुलिस टीम ने 12 मनचलों को पकड़ कर थाने बैठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान चन्द्रवीर सिंह एसआई, सपना चौधरी, अर्चना सिंह,आदि टीम मे मौजूद रहे।