हरियाणा कैबिनेट बैठक आज कई अहम मुद्दो पर हो सकती है चर्चा

खबरें अभी तक: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार यानि आज कैबिनेट की बैठक होना हैं। जिसमें कई महत्वपुर्ण फैसले लिए जाने का कयास लगाया जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ऐसा भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि 8 मार्च को देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इस बीच कैबिनेट बैठक बुलाए जाने पर फिर से एक साथ चुनाव कराए जाने के मुद्दो पर गौर किया जाएगा है।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से हरियाणा में विधानसभा भंग होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। । बताया जा रहा है कि विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही कराए जा सकते है। खबर को हवा तब मिली जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से की खास मुलाकात।

मुख्यमंत्री खट्टर और राज्यपाल सत्यदेव नारायण की बंद कमरे में बैठक हुई। सीएम की राज्यपाल के साथ हुई इस मुलाकात से एक बार फिर सियासी रंग चढकर बोल रही है। अब राजनीतिक रूप से 8 मार्च को होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक पर सभी नजर गाढ़े बैठे हैं। आपको बता दें कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बैठक करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चली।