राफेल पर फिर घिरी मोदी सरकार राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

खबरें अभी तक: लोकसभा चुनाव से पहले फिर राफेल विमान सौदे का मुद्दा गरम है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से उनके कुछ कागज चोरी हो गए थे जो कि अखबार ने अपनी रिपोर्ट में छापे हैं। इसके बाद से ही सरकार की आलोचना जोरो पर की जा रही है।

इसी के चलते कांग्रेस ने फिर सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर साधेंगे निशाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पेपर चोरी होने के मामले पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि ये तर्क कोर्ट में टिकने वाला नहीं है।