योगी आदित्यनाथ: जम्मू कश्मीर की वर्तमान दयनीय स्थिति के लिए चाचा नेहरू है जिम्मेदार

खबरें अभी तक: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  दिनोंदिन उत्तर प्रदेश में विकास कार्यो की झडी लगा रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर की दयनीय स्थिति पर चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जम्मू कश्मीर के बिगडते हालात का जिम्मेदार बताया। इतना ही नही बल्कि कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर 26/11 मुंबई हमले के बाद पर्याप्त जवाबदेही न देने का आरोप लगाया।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्ता के दौरान कहा कि वल्लभभाई पटेल को 500 से अधिक रियासतों के विलय का काम सौंपा गया था जो कि वल्लभभाई पटेल जी ने बिना परेशानियां खड़े किए काम पुर्ण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास के पन्नों को दोहराते हुए बताया कि हैदराबाद और जूनागढ़ के शासकों ने भी विद्रोह की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। वर्तमान में अब इन स्थानों पर हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा ने वार्ता के दौरान आगे बताया कि  नेहरू ने जो जम्मू कश्मीर में जो कार्य किए उसकी तुलना करें तो आप सभी को अंदेशा होगा कि आज जम्मू कश्मीर की यह हालत क्यों हैं। उसके शासक राजा हरी सिंह ने अपने मनमाने ढंग से जम्मू कश्मीर काम किया। इन सभी कारणों से ही 70  साल बाद तक भी इस क्षेत्र में समस्याओं का अंबार बना हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में जो असंभव लग रहा था उसे भी संभव बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व के तहत ही  पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन (वर्तमान) को भारत द्वारा बिना कोई समझौता किए छोड़ दिया।