उत्तर प्रदेश: भाजपा को बड़ा झटका सांसद सावित्री बाई फुले ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश क्षेत्र से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सांसद सावित्री फुले ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ज्वाइन कर ली। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी, राहुल गाधी मौजूद थे। वहीं सपा नेता राकेश साचन भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है।

सावित्री फुले ने कहा कि बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी हैं। इसके चलते देश के पिछड़े, दलित व मुस्लिम लोगों ने भाजपा को हटाने का फैसला किया है। उसे कांग्रेस ही रोक सकती है इसलिए मैंने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है। पिछले साल दिसंबर में फुले ने सामाज को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि दलित सांसद होने की वजह से पार्टी में कभी उनकी बात नहीं सुनी गई।

वहीं राकेश सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी में उनकी अनदेखी होने लगी थी। इस वजह से उन्होंने कांग्रस को चुना। यह भी कहा कि जब तक सपा की कमान नेता जी के हाथों में थी जमीनी लोगों का सम्मान होता था लेकिन उसके बाद सब कुछ बदल गया।