कार्तिन आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी हुई रिलीज पहले दिन उम्मीद से बढ़कर किया कलेक्शन

खबरें अभी तक: कार्तिन आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी रिलीज हो चुकी हैं। रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी ने पहले दिन उम्मीद से बढ़कर कलेक्शन किया है। वही आपको बता दें कि कार्तिक के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग है। ट्रेड जानकारी के तहत 1 मार्च को रिलीज़ हुई लुका छुपी ने लगभग 7.75 करोड़ की कमाई पहले ही दिन की है। फ़िल्म लुका छुपी रिलीज़ से पहले सुत्रों के मुताबिक बताया जा रहा था कि इस छोटे बजट की फ़िल्म को 5-6 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था।

लेकिन कार्तिक के उभरते स्टारडम ने पूर्वानुमानों को ग़लत साबित कर दिया हैं। वहीं अगर कार्तिक के अब तक के करियर की बात करें तो यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग बतायी जा रही है। कार्तिक आर्यन ने 2011 में आयी फ़िल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस रॉम कॉम ने केवल 1.10 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। वहीं आगे 2013 में आयी आकाश वाणी को सिर्फ़ 35 लाख की ओपनिंग मिली, जबकि 2014 में रिलीज़ हुई सुभाष घई निर्देशित कांची को पहले दिन 85 लाख मिले थे। 2015 में प्यार का पंचनामा 2 आयी, जिसने 6.2 करोड़ की कमाई पहले दिन की और 62 करोड़ कमाई कर फ़िल्म सुपर हिट रही थी।

साथ ही आपको बता दें कि 2017 में कार्तिक गेस्ट इन लंदन में नज़र आये, इस फ़िल्म को महज़ 2.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। मगर वहीं 2018 कार्तिक के करियर का सुनहरा समय साबित हुआ। लव रंजन के निर्देशन में बनी सोनू के टीटू की स्वीटी ने पहले दिन 6.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। मगर फ़िल्म ने 108.71 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया और इसके साथ ही कार्तिक की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हो गयी।

डेब्यूटेंट लक्ष्मण उतेकर निर्देशित लुका छुपी में फैमिली ड्रामा है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप के पहलू को ह्यूमर के साथ दिखाया गया है। फ़िल्म में कार्तिक और कृति के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक, अतुल श्रीवास्तव और अल्का अमीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म दिनेश विजन के निर्देशन में बनी है। दिनेश विजन की पिछली फ़िल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की एक नई दास्तां अपने नाम लिखी थी। वहीं लुका छुपी की ओपनिंग से अंदेशा लगाया जा रहा हैं कि भविष्य में यह अच्छे कलेक्शन कर कामयाबी हासिल  करेंगी।