हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का हुआ निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश ग्रोवर का आज निधन हो गया है।  ओमप्रकाश ग्रोवर काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनका निधन हो गया.

बता दें कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश ग्रोवर की अंत्येष्टि कल 12 बजे दिल्ली रोड स्वर्ग आश्रम रेवाड़ी पर होगी।