प्रयागराज में बना विश्व रिकॉर्ड, एक साथ एक रुट पर चली 510 से ज्यादा बसें

ख़बरें अभी तक: उत्तर प्रदेश प्रयागराज कुंभ कई ऐतिहासिक क्षणों के लिए याद किया जाएगा। कुंभ में गुरुवार से विश्व रिकॉर्ड बनाने का दौर शुरु हो गया है। रिकॉर्ड की शुरुआत आज 510 बसें चलाकर की गई। भारत ने आबुधाबी में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। कुंभ मेले के नाम पर आज अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कराने के लिए यूपी परिवहन की चलाई गई 500 कुंभ स्पेशल शटल बसों का एक साथ, एक रूट पर संचालन किया गया। यह उपलब्धि जल्द ही गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। उद्घटान किया। बता दें कि भारत का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक स्थापित रहने वाला है।