भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

ख़बरें अभी तक। भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद जहां पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। वहीं ऊना भाजपा ने अपनी खुशी का इजहार पटाखे फोडकर कर किया।

ऊना मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती की अगुवाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।