पुलवामा हमले पर बोले डोनाल्ड ट्रंप भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है

ख़बरें अभी तक। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत कुछ बड़ा करने की सोच रहा है। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद का गलत फायदा उठाया है। साथ ही ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 बिलियन की मदद पर रोक लगा दी है।

वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि लगता है कि भारत बहुत कड़ा करने की सोच रहा है। ट्रंप ने कहा इंडिया कुछ सख्ती से करने पर विचार कर रहा है। भारत ने अभी-अभी अपने 50 लोगों को खोया है। इसके बारे में कई लोग बात कर रहे हैं। लेकिन यहां बहुत नाजुक बैलेंस चल रहा है। अभी जो कुछ कश्मीर में हुआ है, इस वजह से इस वक्त भारत पाकिस्तान के बीच काफी दिक्कतें हैं।