निरंकारी मिशन से जुड़े सैंकड़ों सेवादारों ने अस्पताल में चलाया स्वच्छ्ता अभियान 

ख़बरें अभी तक। भिवानी में निरंकारी मिशन के सैंकड़ों सेवादारों ने आज निरंकारी बाबा हरदेव महाराज की 65 वी जयंती देश भर के अस्पतालों में स्वच्छ्ता अभियान चलाकर मनाई गई। इस अभियान के तहत देश के 350 शहरों के 925 अस्पतालों में स्वच्छ्ता के लिए सेवा की गई। जिसका असर भिवानी में भी दिखाई पड़ा। करीब 200 से अधिक सेवादारों ने भिवानी के सामान्य अस्पताल को स्वच्छ किया। यही नहीं उनके साथ इस मिशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी आगे आए।
इस अभियान के बारे में बोलते हुए भिवानी में निरंकारी मिशन से बाबा बलदेव नागपाल महाराज ने कहा कि आज देश भर में यह स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। कहा कि देश भर के 350 शहरों के 925 अस्पतालों में यह स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया है। कहा कि यह अभियान करीब 200 से अधिक सेवादारों ने भिवानी के सामान्य अस्पताल को स्वच्छ किया है । यही नहीं उनके साथ इस मिशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी आगे आए है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रघबीर सांडिलय ने  कहा कि शरीर के अंदर और बाहर स्वच्छ्ता बहुत जरुरी है।