उत्तर प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामली के शहीद अमित के घर पहुंचे

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के अमित के घर पहुंच गए है। कांग्रेस नेताओं के शहीद के घर पहुंचने पर शासन अलर्ट नजर आ रहा है।

ज्ञात हो कि जनपद शामली के अमित कोरी पुलवामा मामले में शहीद हो गए थे। आज उनकी रसम पगड़ी में शरीक होने के लिए राहुल गांधी प्रियंका गांधी राज बब्बर आदि कांग्रेस के बड़े नेता पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी राहुल गांधी और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। दोनो ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।