केरल के कासगोड में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या

खबरें अभी तक। केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार रात अज्ञात हमलावरों नेयुवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई और मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बता दें, केरल में पहले भी कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें सामने आई हैं। पिछले साल मई में कन्नूर के पास कुछ घंटों के अंतराल पर हुई अलग-अलग घटनाओं में माकपा और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी।