आगामी 3 मार्च को सुरजेवाला पुन्हाना की जनता में भरेंगे जोश

ख़बरें अभी तक। आगामी 3 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की पुन्हाना में परिवर्तन रैली को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ता बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मौहम्मद के अलावा विधानसभा के प्रत्येक गांव से मौजिज लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप कर उन्होंने रैली में पूरी ताकत लगाने का कहा। कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया की वो रैली को लेकर पूरी ताकत लगा देगें और इसे एक ऐतिहासिक रैली बनायेगें।

कांग्रेसी नेता इब्राहिम इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है जिसने हमेशा विकास की राजनीति की है और सभी वर्गो का पूरा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात जनता के सामने है। देश में अराजकता का माहौल है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। प्रदेश व केन्द्र  की भाजपा सरकार ने जनहित में कोई भी काम नहीं किये बल्कि जनता को नोटबंदी, जीएसटी, फसल बीमा योजना, व बेराजगारी से बर्बाद कर दिया।

आज लोग भाजपा शासन में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हे और कांग्रेस पार्टी में विश्वास जता रहे है। इब्राहिम इंजीनियर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसके खिलाफ सरकार एंजेंसियों का दुरूप्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का काम किया जाता है। उन्होनें कहा कि इससे बड़ी बात क्या होगी की देश की सर्वोच्चय अदालत के चार न्यायधीश कहते है कि लोकतंत्र खतरे में है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों का बरगलाकर वोट हासिल कर सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद लोगों के किये गये वादो को भूल गई।

पत्रकारों द्वारा प्रियंका गांधी के महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस का एक उभरता हुआ सितारा है। पार्टी के प्रचार प्रसार में उनकी मौजूदगी से एक अहम योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखती है। देश के विकास में जिस प्रकार इंदिरा गांधी का विशेष योगदान रहा है देश की जनता भी उनसे यही उम्मीद लगाये बैठी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल में एक भी काम जनहित में नहीं किया। देश की जनता पूरी तरह त्रस्त है। जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये की कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला पुन्हाना में लोगों को संबोंधित करेंगे। इस दौरान पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मौहम्मद ने कहा कि पुन्हाना में कांग्रेस की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है।