“मेरा परिवार-भाजपा परिवार” अभियान के तहत फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं ने लगाएं भाजपा के झंडे

ख़बरें अभी तक। “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” अभियान के तहत आज हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाए। भाजपा के फतेहाबाद जिला प्रधान वेद फूला ने अपने घर पर झंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

जिला प्रधान ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान का हिस्सा बने। भाजपा जिला प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने घर पर झंडा लगाकर “मेरा परिवार-भाजपा परिवार” अभियान की शुरुआत की है और इस अभियान के तहत देश में हर बूथ पर 50 झंडे और स्टीकर कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे हैं।

जिला प्रधान ने कहा कि फतेहाबाद में करीब 700 बूथ हैं और हर बूथ पर 50-50 झंडे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कि हर घर तक पहुंच हो और हर लाभार्थी भाजपा की नीतियों से अवगत होकर भाजपा के साथ जुड़े इस लक्ष्य के तहत भाजपा ने यह अभियान शुरू किया है और हमें ऐसा विश्वास है कि 2019 के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में इस अभियान का अहम योगदान रहेगा.