NHM कर्मचारियों की 7वें दिन भी हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने कराया सामूहिक मुंडन

ख़बरें अभी तक। प्रदेश में हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों को आज प्रदर्शन करते हुए 7वां दिन है और कर्मचारी लगातार विरोध को तेज करते जा रहे है, साइबर सिटी गुरुग्राम सहित प्रदेश के कई जिलों में NHM कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराया। गुरुग्राम में मुंडन कराने वालो में डॉक्टर भी शामिल है।

हरियाणा में पिछले सात दिनों से चल NHM कर्मचारियों की हड़ताल में आज कई जिलों में सामूहिक मुंडन कराया गया और अपनी मांग को प्रखर करने के लिए विरोध दर्ज कराया गया। गुरुग्राम में 5 NHM कर्मचारियों ने मुंडन कराया जिनमे डॉक्टर भी शामिल है। कर्मचारियों की लगातार मांग रही है कि उन्हें स्थायी तौर पर पक्का किया जाए, जॉब सिक्योरिटी दी जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद कराई जाए।

मुंडन कराने वालों में पटौदी के एक डॉक्टरु विकास यादव भी शामिल है जिन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया और सामूहिक मुंडन में अपने सिर के बाल उत्तरवायें। डॉक्टर का आरोप है इस ठेकेदार प्रथा के तहत उन्हें लगातार बड़े अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, अगर कोई NHM कर्मचारी छुट्टी मांगता है तो उसका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ना करने की धमकी दी जाती है।

NHM कर्मचारियों की हड़ताल को आज 7वां दिन है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कर्मचारियों से कोई बात चीत की पहल नहीं की गई है। हालांकि आज कर्मचारी संघ के अधिकारियों की NHM की MD के साथ मीटिंग है, लेकिन देखना होगा कि कर्मचारियों और सरकार के बीच कोई बात बनती है या नहीं।