महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि कि पूजा और उनके पति को दिल्ली नोएडा जा रहे थे इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि अदालत की तरफ से उन्हे समर्पण के लिए तारीख दी गई थी लेकिन उनके वकील की तरफ से ये इसके खिलाफ अर्जी डाली थी।

गौरतलब हो कि शौर्य दिवस पर 30 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा के बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सात लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित चार की तलाश चल रही थी।