क्या प्रियंका के बाद प्रियदर्शनी भी उतरेगी सक्रिय राजनीति में?

ख़बरे अभी तक। प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में उतरना अभी तक सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि प्रियंका की तर्ज पर अब कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी  प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी सक्रिय राजनीति में उतर सकती है। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की सक्रिय राजनीति में एंट्री भले ही ना हुई हो लेकिन वो मध्यप्रदेश में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने मांग की है कि जिस तरह यूपी में प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी गई है वैसे ही मध्य प्रदेश में प्रियदर्शनी राजे को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को चुनाव में काफी फायदा मिलेगा।इससे पहले गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रियदर्शनी को चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। गुना-शिवपुरी क्षेत्र से फिलहाल कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं। गुना में सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी के चयन के लिए कांग्रेस की बैठक हुई थी। इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को पार्टी का टिकट देने की मांग की गई।