दिग्विजय चौटाला ने जींद की जनता का किया धन्यावाद, जितना प्यार हमें मिला इतना किसी को नहीं

ख़बरें अभी तक। जेजेपी नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम से कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि हौंसले के साथ और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जींद का एक वोट एक हजार के बराबर है और जींद की जनता ने उनको भरपूर समर्थन, स्नेह व आशीर्वाद दिया।

उपचुनाव भाजपा, रणदीप सुरजेवाला व विनोद आशरी व अन्य ने मिलकर लड़ा था। उसके बावजूद भी जेजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बलबूत पर लगभग 38 हजार मत प्राप्त किए। हम हार कर भी जीत गए। दिग्विजय चौटाला सोमवार को गांव मांडो, निर्जन, मनोहरपुर, बरसाना, दालमवाला, बोहतवाला, खोखरी, हैबतपुर में धन्यवादी दौरा किया।

चौटाला ने इस दौरान जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिए उन सभी का धन्यवाद किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा विधायक दिल्ली गए, लेकिन मैं जींद की जनता के बीच आभार जताने आया हूं। आगे भी आपके सुख-दुख का हमेशा भागीदारी रहूंगा।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के लिए तैयार रहो, यह चुनाव हमारे लिए संजीवनी है। जितना प्यार जींद की जनता ने जेजेपी को दिया इससे पहले कभी किसी को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जींद की जनता के बीच में आकर अपनापन महसूस होता है। यह मेरा घर है इसे मैं पूरी उम्र याद रखुंगा। जो हमारी जमानत जब्त की बात करते थे उनके एजेंटो ने वोट न देना इस बात को दर्शाता है कि की षड्यंत्र चरम पर था।

दिग्विजय ने कहा कि अब जनता को भाजपा का विकल्प जेजेपी मानती है इसलिए और अधिक मेहनत करके आगे बढऩा है।