चंबा: जनमंच के लिए जा रहे अधिकारियों काफिला कोटी के पास रूका, जाने क्यों

ख़बरें अभी तक। जिला चंबा के चुराह में आज आयोजित होने वाले जनमंच के लिए जा रहे अधिकारियों के वाहनों का काफिला कोटी के पास थम गया। चुराह मार्ग पर कोटी के पास भूस्खलन हुआ है और मार्ग आगे अवरुद्ध है। मार्ग को बहाल करने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत डुगली में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

अधिकारी जनमंच के लिए सुबह निर्धारित समय पर वे निकले लेकिन कोटी के पास मार्ग बंद होने के कारण उनको वहीं रुकना पड़ा। मार्ग बहाल होने के बाद ही वे आगे जा पाएंगे और लोगों की समस्याओं को सुन पाएंगे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगली में आयोजित होने वाले इस वर्ष के दूसरे जन मंच कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से कुल 112 आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे और विस उपाध्यक्ष लोगों की समस्याओं का निवारण संबंधित अधिकारियों के माध्यम से करवाएंगे।