जननायक जनता पार्टी ने 7 जिला व 10 युवा प्रधानो की नियुक्ति की, जानिए किसको मिली जगह

ख़बरें अभी तक। जननायक जनता पार्टी ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश में 7 जिला प्रधानों और 10 युवा प्रधानों की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी की कोर कमेटी की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जींद के सफीदों वासी राममेहर ठाकुर को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। राममेहर ठाकुर लंबे समय से इनेलो संगठन से जुड़े रहे और विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। रोहतक वासी सतबीर जांगड़ा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश में जिला प्रधानों की सूची जारी करते हुए कोर कमेटी ने पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान को जेजेपी के करनाल जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र सांगवान घरौंडा से विधायक रहे हैं और इनेलो की युवा कार्यकारिणी में भी बतौर जिला अध्यक्ष काम कर चुके हैं। जेजेपी का हिसार जिले का प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी को बनाया गया है। तरूण जैन हिसार के शहरी जिला प्रधान होंगे। वरिष्ठ नेता विजय गोठड़ा को पार्टी का भिवानी जिले का प्रधान बनाया गया है। सुरेंद्र लेगा को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष, राकेश जाखड़ को झज्जर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राकेश जाखड़ इससे पहले इनेलो के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद चावला सिरसा जिले के जेजेपी के जिला अध्यक्ष होंगे।

प्रदेश में जेजेपी की युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोर कमेटी ने रविंद्र यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला प्रधान नियुक्त किया। भूपेंद्र सरपंच को  रोहतक जिला का युवा प्रधान बनाया गया है। अमित बूरा हिसार जिले के युवा प्रधान होंगे।

अमित बूरा इससे पहले इनेलो के हिसार जिले के युवा प्रधान रह चुके हैं। जसविंद्र खैरा को कुरूक्षेत्र का युवा प्रधान बनाया गया है। जसविंद्र खैरा इनसो संगठन में लंबे समय से जुड़े हुए थे। कैथल जिले में जेजेपी का युवा प्रधान बलराज सिंह नौच को, गुडग़ांव का युवा प्रधान कृष्ण गदौली, पलवल का युवा प्रधान विनोद शर्मा को, भिवानी का युवा प्रधान राजेश भारद्वाज को, दादरी का युवा प्रधान राजेश अटेला को व फरीदाबाद जिले का युवा प्रधान एडवोकेट अजीत भाटी को नियुक्त किया है। जल्द ही संगठन में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा विचार विमर्श के बाद कर दी जाएंगी।