हिमाचल: पौंग झील में लगा विदेशी पक्षीयों का जमवाड़ा,बने पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश में पौंग झील फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है हर साल की तरह इस बार भी पौंग झील में बड़ी संख्‍या में विदेशी पक्षी आए हैं। विदेशी पक्षी इस झील में पहुंच कर यहां कुछ समय बिताते हैं। आपको बता दें कि हर साल इन विदेशी पक्षियों की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है। विभाग की मानें तो इस साल पिछले साल की जगह 5026 अधिक विदेशी पक्षी पौंग पहुंचे हैं। यह पक्षी जिनकी प्रजातियां ट्रांस हिमालयन, तिब्‍बत सेंट्रल एशिया, रूस, साइबेरिया से लंबी उड़ान भर कर यहां आते हैं और गर्मियों के आरंभ तक यहां रहते हैं।

वन्‍य प्राणी विभाग के अरण्‍यपाल बीएस राणा ने बताया कि इन पक्षियों की गिनती की गई है अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 100 से अधिक प्रजातियों के 1 लाख 15 हजार से अधिक पक्षियों का पंजीकरण किया गया, जिसके लिए विभिन्‍न विभागों के कर्मचारियों और स्‍वंयसेवी संस्‍थाओं के 100 से अधिक लोगों ने काम किया, जो पिछले साल से 5000 अधिक है। उन्‍होंने कहा कि इनमें अधिकांश 58 प्रजातियों के 104200 विदेशी बर्ड हैं और लगभग 29 प्रजातियों के देशी और अन्‍य प्रजातियां शामिल हैं।