हिमाचल: मेडिकल कॉलेज चंबा में महिला विशेषज्ञ और तीमारदार के बीच झड़प

ख़बरें अभी तक। पंडित जवारलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में शुक्रवार को महिला विशेषज्ञ और तीमारदार के बीच झड़प हो गई। तीमारदार द्वारा करीब आधे घंटे तक चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवाहर करने पर चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चंबा को दी। साथ ही चिकित्सक ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लिहाजा चिकित्सक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने डॉक्टर के शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार को महिला विशेषज्ञ सुबह के समय ऑप्रेशन थिएटर की तरफ जा रहा था। उसी बीच एक व्यक्ति ने डॉक्टर को रोक लिया और अपनी मरीज की रिपोर्ट दिखाने लगा। डॉक्टर ने तीमारदार को कहा कि वह ओपीडी में रिपोर्ट लेकर आएं। वहां पर वह तसल्ली से सभी रिपोर्टों को चेक करेंगे। अभी वह एक ऑप्रेशन करने के लिए जा रहे हैं। इतने में तीमारदार डॉक्टर पर गुस्सा हो गए। डॉक्टर भी तीमारदार के उपर भड़क उठा। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इससे पहले कि माहौल ओर बिगड़ता सुरक्षा कर्मी वहां पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टर व तीमारदार को आपस में लड़ने से रोक लिया। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके उपंरात चिकित्सक ने पुलिस में इस बारे शिकायत दर्ज करवा दी है।